News

देश राज्यों से बड़ी खबरें- 20 सितंबर 2025 शनिवारअमित शाह ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब विपक्ष को मोदी सरकार में भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं मिलता, तो वह गाली-गलौज पर उतर आता है।

By Mani 3 min read

 देश राज्यों से बड़ी खबरें-

20 सितंबर 2025 शनिवार

(1) पीएम मोदी का आज भावनगर में रोड शो और जनसभा, शिपिंग-पोर्ट से जुड़ी कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास-उद्धाटन करेंगे, लोथल में NMHC का जायजा लेंगे

(2)मणिपुर में असम राइफल्स के वाहन पर घात लगाकर हमला; JCO सहित दो जवान शहीद, 5 अन्य घायल

(3) ट्रंप के टैरिफ पर आएगी खुशखबरी? बातचीत के लिए जल्द अमेरिका जा सकते हैं पीयूष गोयल

(4)अपशब्दों का इस्तेमाल लोकतंत्र को कमजोर करता है', शाह बोले- गाली देने वालों को जनता चुनाव में हराए

(5) अमित शाह ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब विपक्ष को मोदी सरकार में भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं मिलता, तो वह गाली-गलौज पर उतर आता है। उन्होंने याद दिलाया कि यहां तक कि प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां को भी अपमानित किया गया। शाह ने जनता से अपील की कि ऐसे नेताओं को वोट की ताकत से बाहर का रास्ता दिखाएं।

(6) गृह मंत्री ने संसद में विपक्षी दलों के रवैये को भी कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि संसद देश की सबसे बड़ी चर्चा का जगह है, लेकिन विपक्ष शुरुआत से अंत तक केवल हंगामा करता है और फिर कहता है कि उन्हें बोलने का मौका नहीं मिला। शाह के मुताबिक संसद कोई फ्री-स्टाइल मुकाबला नहीं है, बल्कि इसमें नियम और अनुशासन का पालन जरूरी है

(7)जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार शाम आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। सेना ने जानकारी दी है कि फिलहाल इलाके में ऑपरेशन जारी है।आर्मी की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर किश्तवाड़ में 19 सितंबर की रात करीब 8 बजे सतर्क सैनिकों ने आतंकियों से संपर्क स्थापित किया। इस दौरान गोलीबारी हुई। ऑपरेशन अभी भी जारी है

(8) जंग में आधुनिक बने रहने को रोज कुछ नया लाना होगा'; अंतरिक्ष-साइबर युद्ध नीति पर बोले CDS चौहान

(9)चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, बंगाल के 12 राजनीतिक दलों समेत 474 निष्क्रिय पार्टियों को सूची से हटाया

(10)सिंधु जल संधि निलंबित होने से दिल्ली को मिलेगा पर्याप्त पानी, मनोहर लाल बोले- डैम निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा

(11) आधुनिक भारत के सपने को आकार देता मुंबई का बुलेट ट्रेन स्टेशन, 2027 में शुरू हो सकती है सर्विस

(12)भारत बोला- सऊदी हमसे अपने रिश्तों का ध्यान रखेगा, पाकिस्तान की आतंकियों से साठगांठ; दो दिन पहले सऊदी-PAK में डिफेंस समझौता हुआ

(13) बिहार के पूर्णिया में बवाल, मूर्ति तोड़फोड़ के बाद जमकर हुआ हंगामा, 12 लोग गिरफ्तार; गांव छावनी में तब्दील

(14)मुंबई से थाईलैंड जा रहे विमान में बम की खबर से हड़कंप, बीच रास्ते में इमरजेंसी लैंडिंग

(15)पाकिस्तान से बेहतर खेला ओमान, पूरे 40 ओवर तक मैच खींचा, भारत के 8 बल्लेबाजों को आउट किया; हारा सिर्फ 21 रन से

(16) डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B Visa एप्लिकेशन फीस बढ़ाई! नए आवेदन के लिए अब चुकाना होगा 88 लाख रुपये


You may also like: देश राज्यों से बड़ी खबरें-

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.